वेब छवियां Maps समाचार अनुवाद ब्लॉग Gmail अधिक »
Found a bug? | वरीयताएं | साइन इन

अपडेट किया गया 24 मिनट पहले
शीर्ष कहानियां

नक्सलियों ने भी माना, कोया कमांडो हैं राह में बड़ी बाधा

दैनिक भास्कर - ‎2 घंटे पहले‎
रायपुर. जिला पुलिस के साथ मिलकर नक्सलियों से लड़ने वाले कोया कमांडो और सीआरपीएफ के बीच का फर्क बुधवार को एक बार फिर साबित हो गया। कोया कमांडो ने बुधवार सुबह किरंदुल के पास गुमियापाल जंगल में नक्सलियों के हमले को न केवल नाकाम किया, बल्कि उन्हें जान माल का नुकसान भी पहुंचाया। नक्सलियों के पास से जब्त किए गए दस्तावेज भी बताते हैं कि वह जंगल की लड़ाई में किसी से डरते हैं, तो वह कोया कमांडो ही हैं। बस्तर में पिछले तीन महीने के ...

सीबीआई को झटका, नहीं मिला शाह का रिमांड

दैनिक भास्कर - ‎15 घंटे पहले‎
अहमदाबाद. सीबीआई की विशेष अदालत ने सोहराबुद्दीन फर्जी मुठभेड़ मामले में गिरफ्तार गुजरात के पूर्व गृह राज्य मंत्री अमित शाह को सीबीआई रिमांड पर सौंपने से आज इंकार कर दिया। अदालत ने शाह को हिरासत में लेने की सीबीआई की मांग को खारिज करते हुए इन्हें न्यायिक हिरासत में ही रहने का हुक्म दिया है। अदालत शाह की जमानत याचिका पर 11 अगस्त को सुनवाई करेगी। सीबीआई ने सोमवार को शाह को पांच दिनों के रिमांड पर लेने की अदालत से गुहार की थी ...

कश्मीर घाटी में रेल सेवा बंद, कर्फ्यू जारी

दैनिक भास्कर - ‎14 घंटे पहले‎
श्रीनगर. हिंसा प्रभावित कश्मीर घाटी में रेलगाडि़यों की आवाजाही अनिश्चित काल के लिए रोक दी गई है। उत्तर रेलवे की ओर से बुधवार को जारी बयान के मुताबिक अन्य राज्यों के कर्मचारियों के साथ मारपीट की खबरें मिलने के अलावा सोपोर और बड़गाम में स्टेशनों पर पथराव एवं आगजनी की घटना को देखते हुए यह फैसला किया गया है। कश्मीर घाटी में अनंतनाग से बारामुला तक ट्रेन सेवा उपलब्ध है। बाहरी राज्यों से आए सैकड़ों रेल कर्मचारी ...

ताज़ा समाचार

Patrika.com
 - ‎2 घंटे पहले‎ - In English
वेबदुनिया हिंदी
 - ‎6 घंटे पहले‎ - In English
वेबदुनिया हिंदी
 - ‎6 घंटे पहले‎ -
याहू! जागरण
 - ‎10 घंटे पहले‎ - In English
बीबीसी हिन्दी
 - ‎10 घंटे पहले‎ - In English
Business standard Hindi
 - ‎7 घंटे पहले‎ -
खास खबर
 - ‎16 घंटे पहले‎ - In English
दैनिक भास्कर
 - ‎14 घंटे पहले‎ - In English

'अहमदीनेजाद पर हमले की खबर झूठी है'

डी-डब्लू वर्ल्ड - ‎2 घंटे पहले‎
ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद पर हमले से सरकारी मीडिया का इनकार. विदेशी मीडिया पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया. अहमदीनेजाद पर ग्रेनेड हमले की आई थी खबरें जिसे सरकारी मीडिया ने खुशी में चलाया गया पटाखा बताया है. अहमदीनेजाद ईरान के पश्चिमी शहर हमादान का दौरा कर रहे थे जब उन पर यह कथित हमला हुआ. उनके काफिले को एक देसी बम के जरिए निशाना बनाए जाने और अहमदीनेजाद के सुरक्षित बच निकलने की खबरें आई. लेकिन ईरान की सरकारी मीडिया ...

हम हारे नहीं, जरदारी के बयान पर अमेरिका ने कहा

याहू! जागरण - ‎10 घंटे पहले‎
वाशिंगटन। हम हारे नहीं हैं। यह कहना है अमेरिका का। जबकि दो दिन पहले पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा था कि अफगानिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ युद्ध अमेरिकी नेतृत्व वाली फौजों के हाथ से निकल रहा है। यद्यपि अमेरिका ने माना है कि यह युद्ध एक अनवरत संघर्ष है और यह समय जीत या हार के बारे में बताने का नहीं है। जरदारी के फ्रेंच मीडिया को दिए इंटरव्यू पर ह्वाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि ...

जरदारी के कयास से सहमत नहीं कैमरन

खास खबर - ‎18 घंटे पहले‎
लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के उस आकलन को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के तालिबान से जंग हारने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के सैनिक अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में लोगों की तालिबान से रक्षा कर रहे हैं। गौरतलब है कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अभी ब्रिटेन दौरे पर हैं। वह शुक्रवार को प्रधानमंत्री कैमरन से मुलाकात ...

नक्सली मुठभेड़ ,कोया कमांडो ने नक्सलियों को खदेड़ा

दैनिक भास्कर - ‎1 घंटा पहले‎
रायपुर. दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने बुधवार को पुलिस दल पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में करीब 70 जवान बाल-बाल बच गए। पुलिस ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए कुछ नक्सलियों को मार गिराने का भी दावा किया है। रात तक आ रही खबरों के अनुसार घटना में किसी भी पुलिसकर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं है। राज्य के नक्सल मामलों के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रामनिवास ने बताया कि जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुमियापाल के जंगल में ...

निगरानी की अनुमति नहीं: ब्लैकबेरी

बीबीसी हिन्दी - ‎10 घंटे पहले‎
जब ब्लैकबेरी मोबाइल को लेकर सुरक्षा के सवाल उठाए जा रहे हैं और सरकारें चिंतित दिख रही हैं, तब मोबाइल कंपनी ने साफ़ कर दिया है कि वह सरकारों को मोबाइल के ज़रिए भेजे जाने वाले संदेशों की निगरानी की अनुमति नहीं दे सकती. ब्लैकबेरी बनाने वाली कंपनी रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) का कहना है कि मोबाइल संदेशों की निगरानी की अनुमति देने से कंपनी के अपने ग्राहकों के साथ रिश्तों पर आँच आएगी. उल्लेखनीय है कि सुरक्षा की चिंता की वजह से सऊदी ...

घटिया खाना खा रहे है जवान

खास खबर - ‎15 घंटे पहले‎
नई दिल्ली। सेना की राशन खरीद प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं पकडते हुए भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने मंगलवार को खुलासा किया कि देश की सीमा पर जान देकर उसकी रक्षा करने वाले जवान ऎसा आटा, चीनी, चावल, चाय और दाल खा रहे है, जिनकी उपभोग की तारीख 28 महीनों से ज्यादा भी पार हो चुकी है। कैग ने कुछ मामलों में पाया कि जवानों को दिया गया राशन काफी खराब था। कैग ने सब्जियों, फल और मांस की खरीद प्रक्रिया की भी आलोचना की। ...

टाटा को नए "रतन" की तलाश

Patrika.com - ‎2 घंटे पहले‎
नई दिल्ली। टाटा समूह के मुखिया रतन टाटा के वारिस की तलाश तेज हो गई है। इस काम के लिए बुधवार को टाटा सन्स के पांच सदस्यों का पैनल गठित किया गया। कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने पैनल गठित किया है। इसमें चार सदस्य समूह व एक बाहर से है। अभी यह साफ नहीं है कि पैनल में रतन होंगे या नहीं। 72 वर्षीय रतन दिसंबर 2012 में सेवानिवृत्त होने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। बहरहाल, चर्चा है कि रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा कारोबारी समूह के अगले ...

नई ऑल्टो के सहारे बाजार हिस्सेदारी बढ़ाएगी मारुति

Business standard Hindi - ‎7 घंटे पहले‎
मारुति सुजूकी इंडिया ने भारतीय बाजार में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी फिर से हासिल करने की तैयारी की है। इसी के तहत कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो का नया संस्करण ऑल्टो-के10 उतारा है। ऑल्टो के इस नए मॉडल की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 3.03 लाख से 3.16 लाख रुपये है। इसमें कंपनी के के-सीरीज का एक लीटर का इंजन लगा है। कंपनी का मानना है कि ऑल्टो-के10 जनरल मोटर्स की स्पार्क और हुंडई की सैंट्रो से मुकाबला करेगी। ...

सबसे ज्यादा धन कमाया अभिनेत्री बुलॉक ने

खास खबर - ‎14 घंटे पहले‎
लास एंजेलिस। सांड्रा बुलॉक हॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री हैं। फोब्र्स पत्रिका के मुताबिक बुलॉक ने जून तक पिछले 12 महीनों के दौरान 5.6 करो़ड डॉलर कमाए हैं। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में बुलॉक ने रीसी विदरस्पून और कैमरून डियाज को पीछे छो़डते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। विदरस्पून और डियाज दोनों ने ही 3.2 करो़ड डॉलर की कमाई की है। जेनिफर एनिस्टन 2.7 ...

'बिग बॉस' की मेजबानी करेंगे सलमान

वेबदुनिया हिंदी - ‎6 घंटे पहले‎
बॉलीवुड स्टार सलमान खान रियलिटी शो 'बिग बॉस' में महानायक अमिताभ बच्चन की जगह लेंगे। सलमान ने कहा कि वह बिग बी की स्टाइल से अलग सीधी रणनीति अपनाएँगे और वह दोस्तों का दोस्त, दुश्मनों का दुश्मन बनने की कोशिश करेंगे। खबरें आ रही थीं कि अमिताभ बच्चन की जगह इस शो की मेजबानी के लिए शाहरुख खान और अक्षय कुमार से बात चल रही है लेकिन आश्चर्यजनक रूप से सलमान को इस शो के चौथे सत्र के लिए यह भूमिका सौंपी गई। सलमान ने कहा कि बिग बी और ...

डरबन फिल्म फेस्टिवल में पीपली लाइव को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड

खास खबर - ‎16 घंटे पहले‎
जोहान्सबर्ग। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्षनिस्ट आमिर खान की फिल्म पीपली लाइव को दक्षिण अफ्रीका के डरबन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फीचर फिल्म के आवॉर्ड से नवाजा गया है। यह फिल्मोत्सव 22 जुलाई से 1 अगस्त तक चला। पीपली लाइव भारत के उन किसानों की आत्महत्या की कहानी है जो गरीबी के चलते आत्महत्या कर लेते है। जिनकी मौत को नेता और मीडिया एक मुद्दा तो बना लेते है लेकिन समाधान नही करते। हालांकि फिल्म अभी भारत में प्रदर्शित नही हुई है। ...

'डार्लिंग' सेलीना यौन उत्पीड़न के खिलाफ लड़ते दिखेंगी

मेरी खबर.कोम - ‎12 घंटे पहले‎
नई दिल्ली: बॉलीवुड की हॉट एण्ड सेक्सी अदाकारा सेलिना जेटली काफी लम्बे समय बाद एक बार फिर अपनी नई कॉमेडी फिल्म 'हैलो डार्लिंग' के द्वारा पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में सेलिना यौण उत्पीड़न के खिलाफ लड़ती नजर आएंगी। हैलो डार्लिंग में दिखाया गया है कि किस तरह से लड़कियों का वर्कप्लेस में सेक्सुअल ह्रास्टमेंट होता है। सेलिना भी उन्हीं लड़कियों में से एक है जो इसके खिलाफ जंग करती दिखेंगी। फिल्म में सेलिना के साथ दो ...

सहवाग हमारे लिए बड़ी बाधा-समरवीरा

वेबदुनिया हिंदी - ‎6 घंटे पहले‎
श्रीलंका के मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलन समरवीरा ने कहा कि भारत के सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को कल जल्दी आउट करना तीसरे क्रिकेट टेस्ट में मेजबान टीम के लिए सबसे बड़ी बाधा है। नाबाद 137 रन की पारी खेलकर श्रीलंका को पहली पारी में 425 रन के स्कोर तक पहुँचाने वाले समरवीरा ने कहा कि कल सुबह का सत्र अहम होगा जो मैच की आगे की स्थिति तय करेगा। दाएँ हाथ के इस बल्लेबाज ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा कि पूरी पारी के दौरान ...

युवराज को चिढाने वाले दर्शक रिहा

दैनिक भास्कर - ‎14 घंटे पहले‎
कोलंबो. मध्यक्रम के धुरंधर बल्लेबाज युवराज सिंह को स्थानीय पी सारा ओवल मैदान पर चिढाने वाले दर्शकों को श्रीलंका पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया है। भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे एवं अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन मंगलवार को जब 12वें खिलाडी युवराज चायकाल के बाद ड्रिंक्स लेकर मैदान पर उतरे तो कुछ युवा दर्शकों ने 'वाटर ब्वाय' कहकर उन्हें चिढ़ाया। इससे युवराज का पारा चढ़ गया और उन्होंने दर्शकों की तरफ उंगली से इशारा किया। ...

हॉट स्पॉट का इस्तेमाल नहीं होगा

वेबदुनिया हिंदी - ‎6 घंटे पहले‎
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की समीक्षा प्रणाली के अंतर्गत विकेट के पीछे कैच लपकने और पगबाधा जैसे फैसलों में अहम भूमिका निभाने वाली हॉट स्पॉट तकनीक का कैमरों की कमी और ऊँची लागत के कारण अगले साल दक्षिण एशिया में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के ज्यादातर मैचों में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। इस तकनीक को मुहैया कराने वाली फर्म बीबीजी स्पोर्ट्स के मालिक वारेन ब्रेनान ने 'क्रिकइंफो' से कहा कि विश्व कप 2011 के लिए हॉट ...

लेखिकाओं को 'वेश्या' कहा, मुझे माफ कर दो

दैनिक भास्कर - ‎12 घंटे पहले‎
नई दिल्ली. महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा के कुलपति विभूति नारायण राय ने लेखिकाओं के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी के लिए बिना शर्त माफी मांग ली है। मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने नाराजगी जाहिर करते हुए राय से बिना शर्त माफी मांगने को कहा था। उन्हें ज्ञानपीठ चयन समिति से भी बाहर किए जाने की सूचना है। राय मंगलवार को सिब्बल को सफाई देने आए थे। मानव संसाधन मंत्री ने राय की उन तमाम दलीलों को नकार दिया ...

कांग्रेस ने किया कलमाड़ी से किनारा

वेबदुनिया हिंदी - ‎6 घंटे पहले‎
राष्ट्रमंडल खेल परियोजनाओं में कथित भ्रष्टाचार को लेकर विवाद गहराने के साथ कांग्रेस बुधवार को केन्द्रीय मंत्रियों एमएस गिल और एस. जयपाल रेड्डी तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को क्लीन चिट देने तथा आईओसी प्रमुख सुरेश कलमाड़ी से अपने को अलग करने के प्रयास संबंधी टिप्पणी से वस्तुत: पीछे हटती नजर आई। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि हमने किसी भी व्यक्ति को क्लीन चीट या अनक्लीन चीट नहीं दी है। ...

कॉमनवेल्थ गेम्स के इंतजार में साइना नेहवाल

डी-डब्लू वर्ल्ड - ‎28 मिनट पहले‎
भारत के लिए एक के बाद एक सफलताएं अर्जित कर रही साइना नेहवाल के पांव जमीन पर ही हैं और वह टकटकी लगाकर वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स के इंतजार कर रही हैं. नेहवाल को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है. बैडमिंटन में दुनिया की नंबर दो खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कहा, "मेरी तैयारी अच्छी चल रही है. ट्रेनिंग में मुझे कोई दिक्कत नहीं है. मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं अच्छा करूंगी." साइना मानती हैं कि उतार चढ़ाव जिंदगी का हिस्सा ...

धर्मगुरु समझाएं छोटे परिवार के फायदे

याहू! जागरण - ‎5 घंटे पहले‎
नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद चाहते हैं कि हिंदू धर्मगुरु अपने प्रवचन के दौरान भक्तों को छोटे परिवार का महत्व भी बताएं। लोकसभा में बुधवार को उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के उपायों पर हुई चर्चा के दौरान टीवी पर प्रवचन करने वाले बाबाओं से खास तौर पर इसके लिए अपील की। साथ ही उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सांसदों, विधायकों और दूसरे जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी मांगा है। ...
 -